Friday, March 13, 2026
Home Breaking KORBA जिले में एक सरकारी शराब दुकान पर सेल्समैन द्वारा शराब में...

KORBA जिले में एक सरकारी शराब दुकान पर सेल्समैन द्वारा शराब में पानी मिलाने का वीडियो Social Media पर वायरल

83

The Duniyadari: कोरबा- कोरबा जिले में एक सरकारी शराब दुकान में पानी मिलाए जाने का मामला सामने आया है। आबकारी विभाग की सर्वमंगला कंपोजिट शराब दुकान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दुकान का सेल्समैन महेंद्र सिंह देशी शराब में पानी मिलाने की बात स्वीकार करता दिख रहा है।

एक ग्राहक ने जब देशी शराब खरीदी तो उसने बोतल का सील टूटा हुआ पाया। ग्राहक ने इसका विरोध किया और मोबाइल से वीडियो बनाते हुए सेल्समैन से पूछताछ की। वीडियो में महेंद्र सिंह ने खुद की पहचान बताते हुए शराब में पानी मिलाने की बात स्वीकार की।

जिले के और भी दुकानों में मिलावट

यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी जिले के पाली, सर्वमंगला, निहारिका और बांकी मोंगरा की शराब दुकानों में मिलावट के मामले सामने आ चुके हैं। आबकारी विभाग ने इन मामलों में कार्रवाई भी की है।

जिले की शराब दुकानों में कर्मचारियों की भर्ती प्लेसमेंट एजेंसी करती है। इस व्यवस्था पर कई बार सवाल उठ चुके हैं, लेकिन एजेंसी के अधिकारी इन शिकायतों को नजरअंदाज कर रहे हैं।