Thursday, March 12, 2026
Home छत्तीसगढ़ Korba: तनवीर को अखिलेश का बुलावा..विधानसभा चुनाव को लेकर बनेगी रणनीति…

Korba: तनवीर को अखिलेश का बुलावा..विधानसभा चुनाव को लेकर बनेगी रणनीति…

639

कोरबा। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तनवीर अहमद को सपा के सुप्रीमो अखिलेश का बुलावा आया है। 4 फरवरी को अखिलेश यादव छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर रणिनीति पर मंथन कर सकते है।

बता दें कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष तनवीर अहमद को 4 फरवरी को 11:00 बजे लखनऊ तलब किया है। छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की तैयारियों के बारे में जानकारी एवं प्रदेश में पार्टी की स्थिति पर विचार विमर्श होगा। बताते चले कि प्रदेश अध्यक्ष तनवीर अहमद के मार्गदर्शन में समाजवादी पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है।पार्टी के बढ़ते लोकप्रियता से आने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी का अहम रोल रहेगा। यही वजह है समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव को पूरे दमखम से लड़ने के मूड में है।