Friday, March 6, 2026
Home कोरबा Korba दर्दनाक हादसा : रेत निकाल रहे ट्रैक्टर हुआ अनबैलेंस..ट्रैक्टर में दबकर...

Korba दर्दनाक हादसा : रेत निकाल रहे ट्रैक्टर हुआ अनबैलेंस..ट्रैक्टर में दबकर चालक-परिचालक की मौके पर मौत…

880

कोरबा। पाली थाना के अंतर्गत झोरखी पारा के पास ट्रैक्टर से रेत निकाल रहे इंजन अनबैलेंस होने से ट्रैक्टर में दबकर चालक परिचालक की मौके पर मौत हो गई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गिय है।

बता दें कि पाली थाना अंतर्गत ग्राम करतली पुटा के जंगल में आज दर्दनाक हादसे से 2 लोगो की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक रेत परिवहन के दौरान ट्रैक्टर का इंजन अनबैलेंस हो गया। ड्राइवर कुछ समझ पाता है कि ट्रैक्टर में दब गया और चालक-परिचालक की मौके पर मौत हो गई। घटना झोरखीपारा के पास हुआ। चालक बांधाखार नुनेरा निवासी रामकुमार और परिचालक उसी गांव का टिकम श्रीवास बताया गया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।