Saturday, March 28, 2026
Home राजनीति KORBA: दुर्भावना नहीं ऑनलाइन रिकार्ड का उल्लेख.. टीपी नगर विवाद में कांग्रेस...

KORBA: दुर्भावना नहीं ऑनलाइन रिकार्ड का उल्लेख.. टीपी नगर विवाद में कांग्रेस नेता ने दी सफाई…

394

कोरबा। कोरबा में बरबसपुर में प्रस्तावित नए ट्रांसपोर्ट नगर में कांग्रेस द्वारा जारी प्रेस रिलीज में भारतीय जनता पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी की आपत्ति के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप जायसवाल ने बयान जारी कर कहा कि विज्ञप्ति किसी दुर्भावना के तहर नहीं बल्कि ऑनलाइन रिकार्ड में उल्लेख खातेदारों के नाम के आधार पर जारी की गई है।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी ने प्रस्तावित परिवहन नगर में उनके स्व. माता एवं पिता का नाम दिये जाने पर आपत्ति की की थी। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से माफी मांगने की बात कही थी।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप जायसवाल ने बयान जारी कर कहा कि गोपाल मोदी वर्तमान राजस्व ऑनलाइन रिकार्ड निकाल लेवें जिन खसरा नंबरों पर जिन भू-स्वामियों का नाम दर्ज है। मैनें उन्हीं खसरा नंबरों का उल्लेख किया , साथ ही यह भी लिखा है कि प्रस्ताव के पूर्व उक्त सहित सैकड़ों विभिन्न नागरिकों के नाम पर जमीन दर्ज है।

जायसवाल ने कहा कि, जिन नामों का उल्लेख भाजपा ने किया, कांग्रेसियों का उन्होने प्रस्ताव के बाद जमीन खरीदी है जो प्रस्तावित स्थल से दूरी पर है। मैंने किसी भी दुर्भावना या व्यक्तिगत रूप से किसी पर आरोप प्रत्यारोप नहीं लगाया है। मैनें स्पष्ट रूप से कहा है भाजपा शासनकाल में नवीन ट्रांसपोर्ट नगर चयन एवं मास्टर प्लान के लिए आयोजित बैठक भाजपा सांसद स्व. बंशीलाल महतो, कटघोरा विधायक एवं तत्कालीन संसदीय सचिव एवं वर्तमान में भाजपा प्रादेशिक उपाध्यक्ष लखन लाल देवांगन, भाजपा के तत्कालीक जिला अध्यक्ष चावलानी , पूर्व महापौर जोगेश लाम्बा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में बरबसपुर में परिवहन नगर बनाये जाने का प्रस्ताव किया गया था।

जायसवाल ने कि मैं आज के प्रेस वार्ता में उपस्थित पूर्व संसदीय सचिव एवं वर्तमान प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष लखन देवांगन को साधुवाद दूंगा कि उन्होंने पूर्व बैठक में लिए गये निर्णय की पुष्टि एवं बरबसपुर में नया परिवहन नगर बनाये जाने पर बल दिया है।

जायसवाल ने कहा कि किसी जनप्रतिनिधि को जनता को हो रही परेशानियों से निजात दिलाना होता है। सरकार बदलती रहती है योजनाओं को कभी भी रोका नहीं जाता है। यही सच्ची राजनिति है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने गोपाल मोदी को सलाह दी है कि वर्तमान में ऑनलाइन जो राजस्व प्रविष्टियां है उन्हें वे सुधरवा लें।

जायसवाल ने कहा कि उन्होंने तो आम नागरिकों, विशेषकर परिवहन एवं ठेका व्यवसाय से जुड़े व्यवसाय के व्यावसायिसों से आग्रह किया है कि वर्तमान में प्रस्तावित परिवहन नगर के आसपास जरूर जमीन लेवें। जिससे आगामी कई दशकों तक पुनः परिवहन नगर बनाने की आवश्यकता ही नहीं पड़े।