Saturday, March 28, 2026
Home Breaking KORBA: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौके पर मौत,...

KORBA: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौके पर मौत, दो घायल

11

The Duniyadari: कोरबा- जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो किशोर घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जुट गए।

जानकारी के अनुसार, घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम दुरपा मोड़ के पास हुई। ग्राम हरेठी थाना हसौद निवासी मनोज कुमार केंवट (35 वर्ष) और नक्टीडीह थाना बिर्रा निवासी पियूष टार्जन (26 वर्ष) शुक्रवार को किसी काम से शिवरीनारायण क्षेत्र आए थे। दोनों अलग-अलग बाइकों में सवार होकर जा रहे थे, तभी दुरपा मोड़ के पास उनकी बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि मनोज केंवट और पियूष टार्जन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दोनों बाइकों में सवार दो किशोर भी घायल हो गए, जिन्हें आसपास के लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी भेज दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।