Friday, March 13, 2026
Home Breaking KORBA नगर पालिका निगम में अधिकारियों का तबादला, चार अधिकारी प्रभावित

KORBA नगर पालिका निगम में अधिकारियों का तबादला, चार अधिकारी प्रभावित

116
Oplus_131072

कोरबा– नगर पालिक निगम कोरबा में अधिकारियों के तबादले की प्रक्रिया के तहत नगर निगम आयुक्त द्वारा कार्यपालन अभियंता और उप अभियंता का स्थानांतरण किया गया है। इस तबादले से चार अधिकारी प्रभावित हुए हैं।

तबादला आदेश के अनुसार, एके शर्मा को दर्री जोन से हटाकर अब कोसाबाड़ी जोन का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, अजीत तिग्गा को निर्वाचन शाखा से हटाकर दर्री जोन का प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा, उप अभियंता गोयल सिंह विमल और श्रीमती गुलिस्ता साहू की पदस्थापना में भी बदलाव किया गया है।

इन तबादलों के बाद नगर निगम के विभिन्न जोनों में कार्यभार संभालने वाले अधिकारियों के बीच नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इससे नगर निगम के प्रशासनिक कार्यों में नई गति आने की उम्मीद है।