Tuesday, June 23, 2026
Home Breaking KORBA: पत्नी के मायके जाने से परेशान युवक ने किया सुसाइड…

KORBA: पत्नी के मायके जाने से परेशान युवक ने किया सुसाइड…

118

The Duniyadari: कोरबा- जिले के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम उमरेली में पत्नी के मायके जाने से परेशान युवक ने सुसाइड कर लिया। 35 वर्षीय जगन्नाथ यादव ने अपने घर में फांसी लगा ली। घटना का पता तब चला जब उनके माता-पिता दशगात्र कार्यक्रम से लौटे। मृतक के पिता मिठाई लाल यादव ने बताया कि जगन्नाथ उनका इकलौता पुत्र था।

वे पत्नी के साथ रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र में दशगात्र कार्यक्रम में गए थे। वापस लौटने पर काफी देर तक आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। शक होने पर आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर जगन्नाथ का शव पंखे से लटका मिला।

जानकारी के अनुसार, जगन्नाथ की शादी के बाद तीन बच्चे हुए। कुछ समय पहले उनकी पत्नी तीनों बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। इस वजह से वह काफी समय से मानसिक तनाव में था। उरगा थाना के अधिकारी अजय कुमार पांडे ने बताया कि परिजन 14 मई को बाहर गए थे और 17 मई को लौटे। मामले की जांच जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।