कोरबा। पाली तानाखार के विधायक मोहित केरकेट्टा ने मंगलवार को नए धान उपार्जन केंद्र का बतौर मुख्य आतिथ्य में धान खरीदी का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने सरल अंदाज में कहा कि प्रदेश के मुखिया और हमर किसान पुत्र मुख्यमंत्री हर किसान मनके हर दुख दर्द ल समझथे। एखरे लेके किसान मन के एकएक दान धान ल समर्थन मूल्य म खरीद के किसान मनल खुशहाल बनात हे। एतखे नही किसान मन के सम्मान आऊ आप मनके समस्या के सुध लेके हर जगह धान खरीदी केन्द्र खोलत हवे, ताकि कोई अन्नदाता ल अपन उपज बेचेबर दिक्कत झन होवे।
उक्त बातें पाली तानाखार के विधायक ने नए धान उपार्जन केंद्र के शुभारंभ पर कही है। वे मंगलवार को पाली ब्लाक के ग्राम पंचायत पोटापानी में शासकीय उच्च विद्यालय का उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उसके बाद पोटापानी में नए धान खरीदी केंद्र का उद्घाटन किया।
जिससे आसपास के किसानों को धान बेचने में अब लंबी दूरी का परिक्रमा नही लगाना पड़ेगा। इसके पश्चात पोड़ी ब्लॉक के अंतिम छोर हसदेव अरण्य क्षेत्र ग्राम पंचायत मोरगा में भी धान खरीदी केंद्र का उद्घाटन किया। जिससे आसपास के कई ग्राम के किसानों को इसका लाभ प्राप्त होगा नजदीकी धान खरीदी केंद्र खोलने से आसपास के ग्राम वासियों ने खुशी जाहिर करते हुए विधायक का आभार जताया।
इस दौरान पाली ब्लाक के जनपद उपाध्यक्ष नवीन सिंह , जिला पंचायत सदस्य गणराज सिंह , विधायक प्रतिनिधि अनिल गुप्ता , डी के आदिले जी, एकनाथ बंजारे , श्यामू सलाम , तथा मोरगा के धान खरीदी केंद्र उद्घाटन कार्यक्रम में जनपद सदस्य बजरंग सिंह पैकरा, सरपंच हिर्दय लाल तिग्गा, सचिव हसन खान सहित पार्टी के कार्यकर्ता और प्रतिनिधि उपस्थित रहे।