Sunday, March 15, 2026
Home Uncategorized Korba: पुराना बस स्टैंड में पारंपरिक तरीके से हुआ रावण दहन.....

Korba: पुराना बस स्टैंड में पारंपरिक तरीके से हुआ रावण दहन.. आग लगते ही धू धू कर जला लंकेश..

240

कोरबा।शहर के पुराना बस स्टैंड में मंगलवार को दशहरा पर्व पारंपरिक तरीके से रावण दहन किया गया। आग लगते ही रावण धू-धू कर जल उठा। इस पर पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।

 

न्याय की अन्याय पर, सदाचार की दुराचार पर, धर्म की अधर्म पर, गर्व की अहंकार पर, अच्छाई की बुराई पर, सत्य की असत्य पर और अंधकार पर उजाले के विजय का प्रतीक विजय दशमी का पर्व मंगलवार को हर्षोल्लास मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह रावण के पुतला का दहन किया गया। दशहरा उत्सव समिति के सदस्यों ने जैसे ही रावण के पुतला में आग लगाई पूरा रामलीला मैदान जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। इसके पूर्व रंग बिरंगे आतिशबाजी का दर्शकों ने आनंद उठाया।