Tuesday, March 3, 2026
Home कोरबा Korba : बर्तन से लेकर डिब्बा भर-भरकर भागे लोग..VIDEO दीपका में डीजल...

Korba : बर्तन से लेकर डिब्बा भर-भरकर भागे लोग..VIDEO दीपका में डीजल से भरा टैंकर पलटा…

404

प्रतीकात्मक तस्वीर

कोरबा । दीपका थाना क्षेत्र के अंतर्गत गेवरा – कुसमुंडा टीपर मार्ग पर डीजल से भरा एक टैंकर पलट गया। टैंकर के पलटने की जानकारी लोगो को मिली तो लोग डिब्बा ,बाल्टी से लेकर बर्तन डीजल लूटने पहुंच गए।

 

घटना शुक्रवार की रात लगभग 10 बजे की है। टैंकर टैंकर क्रमांक CG 07 CD 4728 डीजल लेकर गेवरा से कुसमुंडा के हेलीपेड टीपर मार्ग को क्रॉस कर रही थी। गेवरा हेलीपेड से ठीक पहले मोड के पास ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गड्डे में जा गिरी। पहिया धसने से डीजल टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। टैंकर पलटने से डीजल सड़क पर बहने लगा। टैंकर पलटने की खबर जब लोगो को लगी तो गेवरा खदान कोयला लदान के लिए लाइन लगाकर खड़े हुए अन्य ट्रक के चालक परिचालक अपने- अपने वाहनों से – बाल्टी डिब्बा निकालकर दौड़ते हुए पलटे हुए वाहन के पास आए और डीजल लूटने लगे। ट्रक पलटने की सूचना के बाद वाहन मालिक ने तत्काल घटनास्थल के आसपास रहने वाले अपने परिचितों घटना की जानकारी देते हुए मौके पर पहुंचने को कहा, उनके आते ही डीजल लूटने वाले लोग वहां से भागने लगे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।