Sunday, March 15, 2026
Home Breaking KORBA: बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, पूरे गांव में दहशत का माहौल…

KORBA: बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, पूरे गांव में दहशत का माहौल…

99

The Duniyadari: कोरबा- जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नगोईभांठा गांव में एक बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी गई। 62 वर्षीय परदेशी राम मरकाम का शव रविवार देर शाम उनके घर के रसोईघर में खून से लथपथ हालत में मिला। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

मृतक की पत्नी सजन बाई शनिवार को किसी काम से बाहर गई थीं। जब वह रविवार की शाम वापस लौटीं, तो घर का दरवाजा खुला मिला। जैसे ही वह रसोई में पहुंचीं, वहां खून से सना पति का शव देखकर उनके होश उड़ गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।