Sunday, March 15, 2026
Home Breaking KORBA: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक नहर में गिरा, “पानी...

KORBA: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक नहर में गिरा, “पानी में डूबने से बाल बाल बचा युवक, “नहर की गहराई में जा समया बाइक….

115
Oplus_131072

कोरबा- शहर के सीतामढ़ी क्षेत्र में एक बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक नहर में गिर गया। गनीमत रही कि युवक डूबने से बाल-बाल बच गया, लेकिन उसकी बाइक नहर के तेज बहाव में समा गई।

घटना तब हुई जब कोरबा सीतामढ़ी निवासी गोविंदा नई रेलवे स्टेशन से अपना काम निपटाकर नहर मार्ग से घर लौट रहे थे। रास्ते में वैष्णो दरबार नहर के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद गोविंदा छिटक कर नहर किनारे झाड़ियों में गिर गए, जबकि उनकी बाइक सीधे नहर के तेज बहाव में जा गिरी।

गोविंदा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बोलेरो चालक लापरवाही से गाड़ी चला रहा था और टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। नहर किनारे बने बाउंड्री वॉल का अधिकांश हिस्सा पानी के तेज बहाव के कारण पहले से ही गिरा हुआ था, जिसके चलते बाइक सीधे नहर में चली गई। हालांकि, युवक ने नहर के पानी में गिरने से खुद को बचा लिया, अन्यथा बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था।

इस घटना में युवक को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन उसकी बाइक नहर के तेज बहाव में बह जाने के कारण अब तक नहीं मिल पाई है। युवक ने इस घटना की सूचना थाना कोतवाली को दे दी है, और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।