रायपुर। कटघोरा अम्बिकापुर मार्ग में आज सुबह तेज रफतार बस ने सड़क में खड़े ट्रेलर से जा टकराई। इस हादसे में 7 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। वही बस में सवार दर्जनों यात्री घायल है जिनका उपचार निकट के अस्पताल में कराया जा रहा हैं।
बता दे कि नेशनल हाईवे 130 में आज सुबह 4 बजे रायपुर से सीतापुर जा रही तेज़ रफ्तार मेट्रो बस बांगों थाना क्षेत्र के मड़ई के पास खड़े ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस के एक तरफ के परखच्चे उड़ गए।
इस हादसे में 7 लोगों के की मौत हो गई और दर्जन भर से अधिक यात्री घायल हुए है।मृतकों में 3 पुरुष समेत 2 महिला व बच्चे शामिल है।बांगों पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
जानकारी के मुताबिक, कोरबा के बांगो थाना अंतर्गत नेशनल हाइवे पर मडई घाट के समीप ये हादसा हुआ. मेट्रोस्टार बस एक खड़ी ट्रेलर को सामने से आ रही कार से बचने में हादसा हुआ है।

हादसे में अब तक 7 लोगों के मौत की खबर है. घायलों का प्रारंभिक इलाज पौड़ी अस्पताल में चल रहा है. जबकि गंभीर रूप से अन्य दो व्यक्ति कोरबा जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है. घटनास्थल पर बांगो पुलिस और एंबुलेंस पहुंच कर घायलों को अस्पताल भेजा।































