Saturday, March 21, 2026
Home कोरबा Korba में आज इन रास्तों पर जाने से बचें..नही तो करना पड़...

Korba में आज इन रास्तों पर जाने से बचें..नही तो करना पड़ सकता है मुसीबत का सामना, पुलिस ने जारी किया रूट चार्ट..

1344

कोरबा।अगर आप कोरबा में सड़कों पर निकलने वाले हैं तो इस खबर को पढ़ लीजिए. क्योंकि कोरबा के रास्ते सोमवार को डायवर्ट रहेंगे। दरअसल आज यानि सोमवार को शहर में रामदरबार के प्राणप्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर भक्तों की भींड उमड़ेगी। इसलिए कोरबा पुलिस ने रास्तों को डायवर्ट किया है।

बता दें कि कोरबा शहर के डी.डी.एम. रोड में श्रीराम दरबार का निर्माण कराया गया है। यहां 12 जून को सुबह से लेकर देर शाम तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। प्रसिद्ध कथावाचिका सुश्री जयाकिशोरी का भी आगमन श्रीराम दरबार में होगा जहां वे शाम 5 से 8 बजे तक दिव्य दरबार लगाएंगीं। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं और नगरजनों के उमडऩे की संभावना के दृष्टिगत तथा आवागमन बाधित न हो इसके लिए यातायात पुलिस ने रूट चार्ट जारी कर परिवर्तित मार्ग एवं वाहन पार्किंग की व्यवस्था की है।

ये मार्ग रहेंगे परिवर्तित

परिवर्तित मार्ग में कुसमुंडा की ओर से आने वाले वाहन राताखार बाइपास से स्टेडियम रोड जा सकेंगे। चांपा की ओर से आने वाले वाहन बरबसपुर बाइपास से रिस्दी मार्ग से आना-जाना करेंगे। दर्री से आने वाले वाहन सीएसईबी, महाराणा प्रताप, गुरूघासीदास चौक, मुड़ापार बाइपास से आना-जाना कर सकते हैं। इसी प्रकार उरगा-कुसमुंडा की ओर से आने वाले वाहन सुनालिया स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे। दर्री, बालको, रिस्दी की ओर से आने वाले वाहन स्टेडियम में पार्क करेंगे।