Monday, March 16, 2026
Home कोरबा KORBA: युवा नेता ने जनप्रतिनिधियों  के अपमान लगाया आरोप…तो कलेक्टर ने लगाई...

KORBA: युवा नेता ने जनप्रतिनिधियों  के अपमान लगाया आरोप…तो कलेक्टर ने लगाई फटकार…

748

कोरबा। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के दौरान युवा नेता ने कलेक्टर और अन्य अफसरों की मौजूदगी में जनप्रतिनिधियों के अपमान का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा मचाया। नेता के आरोप के नाराज कलेक्टर ने फटकार लगाई और बाहर का रास्ता दिखा दिया।


दरसअल दर्री के अगारखार में राजीव युवा मितान क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में कलेक्टर के साथ जिला स्तर के अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में नगर निगम के महापौर को भी इनविटेशन मिला था ,लेकिन मेयर के पंहुचने से पहले ही कार्यक्रम शुरू कर दिया गया। इससे नाराज युवा नेता ने जनप्रतिनिधियों के अपमान का आरोप लगाया और हंगामा मचाना शुरू कर दिया। युवा नेता के आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कलेक्टर ने मैदान में फटकार लगाई और बाहर का रास्ता दिखा दिया।

इस संबंध में महापौर राज किशोर प्रसाद ने कहा है कि

आयुक्त, कलेक्टर हमसे 5 मिनट पहले थे और खेलकूद शुरू करा दिया था। आयुक्त के द्वारा प्रोटोकाल का उल्लंघन किया गया। इससे चुने हुए जनप्रतिनिधियों का अपमान हुआ हैं तो कार्यक्रताओं में आपत्ति स्वाभाविक हैं।