Friday, March 13, 2026
Home पुलिस KORBA: रूपक शर्मा नगर कोतवाल, सनत को उरगा का प्रभार… राजेश...

KORBA: रूपक शर्मा नगर कोतवाल, सनत को उरगा का प्रभार… राजेश कुसमुंडा और अभिनव को बांकी का कमान…

624

कोरबा। एसपी संतोष सिंह ने 8 टीआई और 2 एसआई का ट्रांसफर आदेश जारी किया है। जारी सूची में निरीक्षक सनत सोनवानी को उरगा ,राजेश जांगड़े को कुसमुंडा , रूपक शर्मा को नगर कोतवाल और अभिनव कांत को बांकी मोंगरा का प्राभार सौंपा है।

बता दें कि ऊर्जा नगर के ऊर्जावान एसपी संतोष सिंह सख्त पुलिसिंग को लेकर नवाचार कर रहे हैं। वे युवाओं को नशे की लत से निजात दिलाने निजात अभियान चला रहे हैं औऱ गुंडे बदमाशो को सबक भी सीखा रहे है वही शिकायत पर थानेदारो की भी क्लास लगा रहे है। इस कड़ी में एसपी ने आज 10 पुलिस अधिकारियों के प्राभार में फेरबदल किया है। जारी सूची के मुताबिक ऑनेस्ट अफसरों की गिनती में शामिल रूपक शर्मा को नगर कोतवाल बनाकर कोतवाली का प्राभार सौंपा गया हैं। इसी तरह उरगा थाना प्रभारी राजेश जांगड़े को कुसमुंडा का थानेदार बनाया है। वही बांकी मोंगरा का थानेदार चमन सिंग को हटाकर रक्षित केंद्र भेजा गया है उनके स्थान पर अभिनव कांत को बांकी थाना का प्राभार सौंपा हैं।

 

देखें सूची…