Saturday, March 7, 2026
Home कोरबा Korba: रेत परिवहन कर रहे ट्रैक्टर को सीतामढ़ी में बस्तिवासियो ने पकड़ा..मचा...

Korba: रेत परिवहन कर रहे ट्रैक्टर को सीतामढ़ी में बस्तिवासियो ने पकड़ा..मचा बवाल, पुलिस पर उठ रहे सवाल?

363

कोरबा। शुक्रवार को उस समय बवाल मच गया पब्लिक खुद सड़क पर उतर कर अवैध परिवहन करते दो ट्रैक्टरों को पकड़ लिया। सीतामढ़ी चौक में पकड़े ट्रैक्टरों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पब्लिक के कार्यवाही और पुलिस की मुंहदिखाई से पुलिस की चुप्पी पर सवाल उठ रहे है।

बता दें कि सीतामणी में दादा पोते की ट्रैक्टर से हुई मौत के बाद शहर के भीतर पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बाद भी रेत तस्करी रात के अंधेरे में बरसपुर एरिया रेत निकालकर परिवहन कर रहे है। रात में चल रहे ट्रैक्टर तो सब को दिख रहा था लेकिन कार्यवाही नही हो पा रही थी। कार्रवाई के अभाव में बस्तिवासियो ने खुद ट्रैक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

पकड़े गए ट्रैक्टर सिंडिकेड गिरोह का

सूत्र बताते है कल रात्र को सीतामढ़ी चौक के समीप पकड़े गए ट्रैक्टर एक सिंडिकेट गिरोह है जिसमें से एक रानी के भाऊ का और एक पटेल जी का बताया जा रहा है। बहरहाल पब्लिक जिस अंदाज में अपनी लड़ाई लड़ने के लिए मुखर हुई है उससे रेत माफिया सकते में है।

प्रशासन की नाकामी

शहर में चल रहे निजी व सरकारी निर्माण कार्यो में सबसे अधिक खपत रेत की है इसके बाद भी शहर में एक भी वैध रेत घाट संचालित नही है। लंबे समय बाद भी रेत घाट संचालन न होने की वजह से अवैध रेत तस्करो का हौसला बढ़ रहा है।