Friday, March 13, 2026
Home कोरबा Korba लोकसभा चुनाव : शतप्रतिशत मतदान का संदेश देने कलेक्टर-एसपी शामिल हुए...

Korba लोकसभा चुनाव : शतप्रतिशत मतदान का संदेश देने कलेक्टर-एसपी शामिल हुए रैली में.. विभिन्न प्रतीक चिन्हों के साथ जिला प्रशासन ने मतदान करने किया जागरूक

279

कोरबा। लोकसभा निर्वाचन 2024 के भागीदार बन अपने अमूल्य मतों की आहुति न केवल एक मतदाता का अधिकार है, बल्कि एक जिम्मेदारी भी है। यही भावना लोगों के मन में जागृत करने प्रशासन और पुलिस पुरजोर कोशिशें कर रही है।

 

इस कड़ी में शनिवार को मतदाता जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत पीछे सवार हुए स्वयं हैंडल संभाले पुलिस कप्तान सिद्धार्थ तिवारी ने शहर में बुलेट दौड़ाई। इस तरह अपनी पूरी टीम के साथ दोनों आला अफसरों ने स्वस्फूर्त और शत प्रतिशत मतदान में भागीदार बनने की गुजारिश जिलेवासियों से की।

 

 

लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होकर अपना योगदान सुनिश्चित करने मतदाताओं को जागरूक किया गया। यही उद्देश्य रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली कलेक्ट्रेट परिसर से निकाली गई। हेलमेट, तख्ती और सभी के टी-शर्ट में मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया।

 

 

स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए समय-समय पर गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर और जिला प्रशासन की टीम कलेक्ट्रेट से मतदाता जागरूकता की तख्ती लेकर बाइक से निकली। रैली में पुलिस विभाग एवं नगर निगम के अधिकारी भी शामिल हुए. रैली कलेक्टर परिसर से पूरे शहर में मुख्य मार्गों का भ्रमण कर वापस कलेक्टर परिसर में आकर समाप्त हुई। कलेक्टर अजीत वसंत ने इस अवसर पर कहा कि देश के नागरिकों को मतदान का अधिकार दिया गया है।

यह अधिकार देश के खुशहाल भविष्य की नीव बन सकता है और उसके लिए सभी को जागरूक मतदाता का कर्तव्य निभाना होगा। यही संदेश इस बाइक जागरूकता रैली के माध्यम से दिया गया, जिसमें एसपी सिद्धार्थ तिवारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी और आम नागरिक भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।