Monday, March 23, 2026
Home कोरबा Korba: वन से सघन शहर पहुंचे गजराज.. चिंघाड़ से ग्रामीणों में दहशतVIDEO…

Korba: वन से सघन शहर पहुंचे गजराज.. चिंघाड़ से ग्रामीणों में दहशतVIDEO…

734

कोरबा। वन से भटककर शहर के समीप पहुंचे हाथियों की चिंघाड़ से ग्रामीण दहशत में है। पहली बार वन से सघन क्षेत्र में घुसे हाथियों ने वन अफसरों को भी टेंशन में डाल दिया है।

बता दें कि कटघोरा वन मण्डल के अन्तर्गत हाथियों के झुंड ने सर्वमंगला नगर के समीप सोनपुरी में पिछले दो दिनों से डेरा डाल दिया है। मैदानी एरिया में हाथियों की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। हाथियों के झुंड को क्षेत्र से निकालने वन विभाग की टीम लगातार प्रयास कर रही है। ये बात अलग है कि वन अफसरों की टीम का प्रयास असफल सिद्ध हो रहा है।

अवैध कब्जे की लड़ाई में एक-दूसरे की जान लेते मानव और हाथी

छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में विकास और आधुनिकता की कहानी इंसानों और जंगली जानवरों की लड़ाई से शुरू हुई है। हाथी और इंसान के बीच संघर्ष दशकों से जारी है। इस संघर्ष के लिए इंसान हाथियों को दोषी बताता है, जबकि वास्तव में देखा जाए तो हाथियों से संघर्ष के लिए सिर्फ और सिर्फ इंसान जिम्मेदार हैं।