Sunday, March 15, 2026
Home कोरबा Korba : वर्दी में जगमगाए सितारे और राम पांडे ,कुलदीप तिवारी सहित...

Korba : वर्दी में जगमगाए सितारे और राम पांडे ,कुलदीप तिवारी सहित 12 ASI का प्रमोशन होते ही सारंगढ़ तबादला.. देखे आदेश…

732

कोरबा। जिला पुलिस में पदस्थ रहे 12 आरक्षकों को सहायक उप निरीक्षक के पद पर प्रमोशन किया गया था। इन सभी के कंधों पर सितारे लगने के साथ ही तबादला भी कर दिया गया। जिला पुलिस कप्तान यू उदय किरण ने आरक्षक से एएसआई बने पुलिसकर्मियों को सारंगढ़ रवाना किए जाने का आदेश जारी कर दिया है।
एएसआई के पद पर पदोन्नत हुए अफसरों में मस्त राम कश्यप, चक्रधर सिंह राठौर, संजय नायक, सेराफिन लकड़ा, कुलदीप कुमार तिवारी, ईश्वर सिंह राजपूत, प्रकाश रजक, रामकुमार पाण्डेय, सरस्वती कौशिक, सावित्री कोर्राम, संतोष कुमार तांडी, प्रवीण कुमार लाल शामिल हैं। पुलिस मुख्यालय द्वारा पिछले दिनों हेड कांस्टेबल से एएसआई के पद पर पदोन्नत किए गए जिला पुलिस बल कोरबा के पुलिस अधिकारियों में 1 दर्जन एएसआई की नवीन पदस्थापना सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में की गई है। जिन्हें नवीन पदस्थापना के लिए तत्काल प्रभाव से कार्य मुक्त कर दिया गया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक यू.उदय किरण ने आदेश जारी कर दिए हैं।