Korba: सड़क बदहाल व पुल जर्जर, आंखें मूंदे बैठा शासन-प्रशासन, 5 दिन में हल नहीं मिला तो चक्काजाम : कुलदीप

0
308

कोरबा। कहने तो टू-लेन और फोर-लेन, पर सड़क के नाम पर असंख्या गड्ढे और उससे हर रोज गिरते-पड़ते गुजरते लोग। पर शासन-प्रशासन ने तो जैसे आंखें मूंद ली हैं। एक ओर सड़कें बदहाल हैं, तो दूसरी ओर नदी-नालों के पुल कभी भी धराशायी होने की स्थिति हैं। इन सब के बीच शासन-प्रशासन लोगों की जाने का इंतजार करता बैठा है। अगर इन समस्याओं का पांच दिन के भीतर निराकरण शुरू नहीं किया गया, तो मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर भारी वाहनों का परिवहन ठप कर दिया जाएगा।

 

यह बातें पार्षद व एमआईसी सदस्य सुश्री सुरती कुलदीप ने कलेक्टर को लिखे अपने पत्र मेंं कही हैं। उन्होंने कोरबा को कुचेना मोड़ से सर्वमंगला पुल तक फोरलेन सड़क के अधूरे होने से लोगों को हो रही परेशानी से अवगत कराया है। उन्होंने लंबे समय से कार्य पूर्ण नहीं होने पर आम जनता की तकलीफ से राहत दिलाने तत्काल दिलाने निर्माण कार्य प्रारंभ कराने का भी आग्रह कलेक्टर से किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए शीघ्र कार्य पूर्ण करने ज्ञापन सौंपा है। सुश्री कुलदीप ने यह भी मांग की है कि सर्वप्रथम तत्काल गड्ढों को भर समतली करण किया जाए। इसी तरह कुचेना मोड़ से सूर कछार मेन माइन तक टू लेन सड़क निर्माण भी बंद पड़ा है। जिसका निर्माण स्टेट पीडब्ल्यूडी द्वारा कराई जा रही है। बड़े बड़े गड्ढे हो जाने से दुर्घटनाएं हो रही हैं और लोगों का इस मार्ग में चलना दूभर हो गया है। इसी तरह खोलार नाला की जर्जर अवस्था से अवगत कराते हुए सुधार की मांग भी की गई है। चेतावनी दी गई है कि पांच दिवस के अंदर तत्काल मरम्मत कार्य नहीं होने पर भारी वाहनों का चक्का जाम किया जाएगा।

 

कभी भी धराशायी हो सकका है खोलार नाले का पुल

 

खोलार नाला पुल क्षति ग्रस्त हो चुका है, जिसमें कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती है। बावजूद इसके शासन-प्रशासन जनता की समस्या के प्रति गंभीर नहीं है। सुरकाछर मेन गेट से बलगी चौक बायपास मार्ग भी जर्जर है नगर निगम के समक्ष इस मार्ग को बनाने की मांग सुरती कुलदीप द्वारा की जा रही है। कोरबा पश्चिम से कोरबा आने जाने जान जोखिम में रख कर करना पड़ रहा है। भारी वाहनों के चलते धूल जाम से सफर मुश्किल हो चुका है, जिससे जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है। जनता के आक्रोश का सामना स्थानीय जनप्रतिनिधियों करना पड़ रहा है। तत्काल खोलार पुल का मरम्मत व समतली करण,पानी छिड़काव की मांग कुसमुंडा एसईसीएल महाप्रबंधक से भी की गई है।