कोरबा। सत्या ऑटोमोबाइल के इंडस्ट्रियल एरिया में बने सर्विसिंग सेंटर में एका एक आग लग गई । आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते लाखो का वाहन जलकर खाक हो गया हैं।

बता दें कि इंडस्ट्रियल एरिया जिला चिकित्सालय के समीप बने मारुति सर्विसिंग सेंटर में मंगलवार की दोपहर एकाएक आग लग गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते सर्विसिंग सेंटर में रखे लगभग 30 वाहनों को जद में ले लिया और सभी वाहन जलकर खाक हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में कामयाब रही। बहरहाल आग किन कारणों से लगी इसकी पुष्टि नही हो सका है।































