Korba : सिटी मजिस्ट्रेट के रीडर विनोद करियारे का निधन..कीटनाशक दवा का कर लिया था सेवन…

0
626

कोरबा। कलेक्टोरेट कार्यालय सिटी मजिस्ट्रेट के रीडर रहे विनोद कुमार करियारे का शनिवार की शाम दुखद निधन हो गया। उन्होंने आत्महत्या करने के उद्देश्य से कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया था।

 

जानकारी मिलने पर उन्हें इलाज हेतु जिला अस्पताल कोरबा में भर्ती कराया गया था। उनकी स्थिति बिगड़ता देख उन्हें अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर रेफर किया गया था। पर काफी कोशिशों के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका। शनिवार 14 अक्टूबर को शाम 4 उनका दुखद निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार रविवार 15 अक्टूबर को उनके गृह ग्राम देवरी सारागांव में किया जाएगा।