Saturday, April 11, 2026
Home कोरबा Korba :सेवानिवृत्त हुए SI राजेंद्र पांडे को महकमे से भावभीनी विदाई, बांटे...

Korba :सेवानिवृत्त हुए SI राजेंद्र पांडे को महकमे से भावभीनी विदाई, बांटे सेवाकाल के खास अनुभव

562

कोरबा। पुलिस विभाग की वर्षों सेवा के बाद सोमवार को रिटायर हुए यातायात पुलिस थाने के सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) राजेंद्र पांडे को विभागीय कर्मियों ने भावभीनी विदाई दी।

 

इस अवसर पर उनके लिए एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर मौजूद रहे सूबेदार भुनेश्वर कश्यप, एएसआई मनोज राठौर एसआई सुदामा पटले, हेड कांस्टेबल मेहमान कुर्रे, ब्रजेंद्र केला, साहेब लाल खटकर, संतोश सिंह, कांस्टेबल रवि बकुले, योगेश सिंह, अजय राजवाड़े, संतोष सिंह व मनोज दुबे उपस्थित रहे।

 

श्री पांडे ने महकमे के साथियों से अपने कार्यकाल से जुड़े कुछ खट्टे-मीठे अनुभव भी बांटे और पुलिस सेवा को एक प्रतिष्ठित व महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बताते हुए हमेशा इस खाकी वर्दी की आन बरकरार रखने प्रोत्साहित किया।