Friday, March 29, 2024
HomeकोरबाKorba : स्वच्छता दीदियों ने नगर पालिका का किया घेराव..अध्यक्ष पर आरोप...

Korba : स्वच्छता दीदियों ने नगर पालिका का किया घेराव..अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए बोले 4 लोगो को बिना काम के मिल रहा मानदेय…

कोरबा । डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाले स्वच्छता दीदियों ने आज नगर पालिका दीपका का घेराव कर दिया। उन्होंने अध्यक्ष पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि काम करने वालो को परेशान किया जा रहा है जबकि बिना काम के भी 4 लोगो को मानदेय दिया जा रहा है।

बता दें कि आज दीपका नगर पालिका परिषद में उस समय हड़कंप मच गया जब स्वच्छता दीदियों ने कार्यालय का घेराव कर अध्यक्ष की मनमानी नही चलेगी का नारा लगाने लगे..! नगर के कचरा को इकट्ठा कर उसका निष्पादन करने वाली महिलाओं की भीड़ को देखकर पालिका के अधिकारी भी हैरत में पड़ गए। महिलाओं ने अध्यक्ष पर आरोप लगते हुए कहा कि हमे हमेशा अपमानित किया जा रहा है और अधिकारियों की बात न मानने पर हमारा निष्ठा एप को बंद कर दिया जाता है। जिससे हमारी ऑनलाइन हाजिरी नही लग पाती। पालिका के कर्मचारियों को इसकी शिकायत करने पर काम से निकालने की धमकी दी जाती है। स्वच्छता दीदी पुष्पा बेलमा ने तो यहां तक कह कि 34 आदमी है 4 आदमी का आज तक पता नहीं और पेमेंट सभी का बन रहा है। उन्होंने कहा कि मेरा निष्ठा एप बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष बोलती हैं कि तुमको जहां मैं बोलूंगी वही जाना है बिना बोले नही जाना है। उन्होंने कहा हम 2:00 बजे तक ड्यूटी करते हैं 2:00 बजे के बाद हम कहीं भी आ जा सकते है। ड्यूटी के बाद हम कही भी काम कर सकते है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments