Thursday, March 12, 2026
Home कोरबा Korba : हसदेव आरती को लेकर पुलिस ने जारी किया रूट चार्ट..ये...

Korba : हसदेव आरती को लेकर पुलिस ने जारी किया रूट चार्ट..ये मार्ग रहेगा अवरुद्ध, इन मार्गो का करे उपयोग…

443

कोरबा। कार्तिक पूर्णिमा को होने वाले हसदेव महा आरती के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने रूट चार्ट जारी किया है। यातायात पुलिस द्वारा जारी रूट चार्ट का उपयोग कर जाम से बचने की अपील की है।

बता दें कि हिंदू क्रांति सेना द्वारा 27 नवंबर को हसदेव महा आरती का आयोजन किया गया है,इसके लिए प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी है हसदेव महा आरती के दौरान आम जनता को आने-जाने में किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के निर्देश पर यातायात प्रभारी गोवर्धन मांझी एवं Asi मनोज राठौर और उनकी टीम ने रूट प्लान तैयार किया है,इसके लिए किसी भी वाहन चालक चार पहिया, दो पहिया वाहन को दोपहर 3:00 बजे के बाद सर्वमंगला घाट तक किसी प्रकार से जाने की अनुमति नहीं होगी एएसआई मनोज राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर से हसदेव नदी घाट जाने वाले लोगों को सोनालिया पुल के पास में ही वाहन को पार्किंग स्थल पर लगाकर पैदल जाना होगा

इसी तरह कुसमुंडा से आने वाले श्रद्धालुओं को बरहमपुर हाई स्कूल में पार्किंग स्थल बनाया गया है.जहां उन्हें इस स्थल पर वाहनों को पार्किंग कर हसदेव घाट जाना होगा जबकि कनकी की ओर आने वाले श्रद्धालुओं को गेट नंबर 4 के पास वाहनों को खड़ा कर नदी घाट में आना होगा

सोमवार को दोपहर 3:00 बजे से मंदिर की ओर किसी भी वाहन के आने जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा कुसमुंडा से कोरबा आने वाले लोगों को एनटीपीसी के रास्ते घूम कर आना होगा. कोरबा से कुसमुंडा जाने वाले लोगों को एनटीपीसी से ही घूम कर कुसमुंडा जाना होगा.बिलासपुर जाने आने वाले लोगों को नहर मार्ग में जाने की अनुमति नहीं होगी।