Monday, April 13, 2026
Home Breaking KORBA: 10वीं सामाजिक विज्ञान विषय का परीक्षा हुआ संपन्न

KORBA: 10वीं सामाजिक विज्ञान विषय का परीक्षा हुआ संपन्न

143

The Duniyadari: कोरबा–  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा संचालित परीक्षा वर्ष 2025 के अंतर्गत 10वीं की परीक्षा प्रारम्भ हो गया है। जिले में परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों पर नियंत्रण लगाने हेतु शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न दलों का गठन कर परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है।

17 मार्च 2025 को हाई स्कूल के सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा सम्पन्न हुई। परीक्षा हेतु बच्चों की दर्ज संख्या 13,090 उपस्थित 12690 एवं अनुपस्थित बच्चों की संख्या 400 है।

हाई स्कूल परीक्षा हेतु गठित जिला स्तरीय निरीक्षण दल क्र. 1 द्वारा शा.उ.मा.वि. गोढ़ी, शा.उ.मा.वि. भैसमा, शा.उ.मा.वि. तिलकेजा, शा.उ.मा.वि. तुमान, शा.उ.मा.वि. फत्तेगंज का, दल क्र. 2. शा.उ.मा.वि. जमनीपाली, वि.गृह क्र.2 दर्री, सेजेस छुरी, सेजेस कन्या, शा.उ.मा.वि. कटघोरा, आदर्श कटघोरा का, दल क्र. 3. सेजेस कन्या बालको, सेजेस बालको, आदर्श बालको, शा.उ.मा.वि. अजगरबहार, शा.उ.मा.वि. लेमरू कुल 16 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। सभी परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्वक परीक्षा संचालित हुआ एवं एक भी नकल प्रकरण प्राप्त नहीं हुआ।