Korba: 18 प्रधान आरक्षक बने ASI ..एसपी ने कंधे पर लगाए स्टार

0
556

कोरबा। बिलासपुर रेंज के आईजी के पद्दोन्नति आदेश के बाद बुधवार को जिले के 18 प्रधान आरक्षकों के कंधे पर एसपी यू उदय किरण ने स्टार लगाकर एएसआई बनने की शुभकामनाएं दी।

बता दें कि प्रदेश में प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक की याेग्यता वाले पुलिस कर्मियाें काे पीपी काेर्स करने के बाद पदाेन्नति का इंतजार था। मंगलवार काे बिलासपुर रेंज के आईजी डाॅ. आनंद छाबड़ा ने रेंज के सभी जिलाें के पात्र पुलिसकर्मियाें काे पदाेन्नत करने का आदेश जारी किया।
आईजी के जारी आदेश में जिले 18 प्रधान आरक्षक को एसएसआई बनने का अवसर मिला।पद्दोन्नति के बाद सहायक उप निरीक्षक बने सभी पुलिस कर्मियों को एसपी कार्यालय में एसपी ने एक स्टार लगाकर एएसआई बनने की शुभकामनाएं दी।

इनके कंधे में सजा स्टार

प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक बनने वाले पुलिस कर्मियों में काेरबा पुलिस के राम कुमार पांडेय, कुलदीप कुमार तिवारी, संजय नायक, प्रवीण कुमार लाल समेत 18 प्रधान आरक्षक पदाेन्नति देते हुए स्टार लगाकर शुभकामनाएं दी।