Thursday, March 12, 2026
Home पुलिस KORBA: 30 जुआ और बंटवारे में विवाद, चौकी में छुपे है कई...

KORBA: 30 जुआ और बंटवारे में विवाद, चौकी में छुपे है कई राज

508

कोरबा। शहर के एक चौकी में 30 हजार का जुआ पकड़ा और बंटवारे को लेकर आपस मे मनमुटाव हो गया। हालांकि की जुआ फड़ में पकड़े गए जुआरियों पर मामला क्यों नही बना ये चौकी के अफसर ही बता पाएंगे। बहरहाल जुआ में जप्त रकम की बंटवारे को लेकर चौकी के कामगार नाराज तो गए है।

 

बता दें कि शहर के एक चौकी प्रभारी का जुआ सट्टा पकड़ने का अंदाज लोगो को रास नही आ रहा है। आये भी कैसे वो कही भी किसी भी उठाकर चौकी में बैठा दे रहे है। ताजा मामला एक जुआ पकड़ने को लेकर है। खबरीलाल की माने तो जुआरियों से जब्त रकम को बंटवारा किया गया, पर चौकी में काम करने वाले 10 लोगो को महज 5 मिल रहा था तो इससे वे नाराज हो गए रकम लेने दे मना कर दिए अब जब खबर आम हुई तो साहब का कारनामा तो चर्चा में रहेगा ही। खैर साहब को नाम और बदनाम से फर्क नही पड़ता उनको तो सब यूं ही लक्ष्मी जी का दर्शन होते रहे तो फिर बाकी चर्चा और खर्चा से क्या मतलब!