Monday, April 13, 2026
Home कोरबा KORBA ACCIDENT : रफ्तार बनी काल, दो की मौत, तीसरा गम्भीर

KORBA ACCIDENT : रफ्तार बनी काल, दो की मौत, तीसरा गम्भीर

660

कोरबा। KORBA ACCIDENT : कटघोरा-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। एक महिला गम्भीर है।

तेज़ रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार लोगों को जोरदार टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार तीन लोगों में से चालक की मौके पर मौत हो गई। घटना में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं जिनमे से एक महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य महिला की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम चंदनपुर में जेबीडी कॉलेज के पास घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। डायल 112 की मदद से मृतक व घायलों को कटघोरा अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने दुर्घटनाकारित ट्रक व क्षतिग्रस्त बाइक को जप्त कर लिया है। फरार चालक का पता लगाया जा रहा है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।