Friday, March 13, 2026
Home छत्तीसगढ़ KORBA: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का नवीन पटेल ने किया जोशीला स्वागत…एयरपोर्ट...

KORBA: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का नवीन पटेल ने किया जोशीला स्वागत…एयरपोर्ट पर हुई राजनीतिक चर्चा…

322

कोरबा। उर्जाधानी के ऊर्जावान युवा नेता नवीन पटेल ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का जोशीला स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर जिले के राजनीतिक समीकरण पर औपचारिक चर्चा की गई।


बता दें कि इन दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जोश भर रहे हैं। वे अलग अलग कार्यक्रम के माध्यम से संगठन के लोगो से केंद्र सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आग्रह कर रहे है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर प्रदेश भर के नेता उतसाहित हैं और उनसे मिलकर अपने अपने क्षेत्र की समस्या से अवगत करा रहे हैं। वही संगठन के पदाधिकारी राजनीतिक समीकरण पर भी मंथन कर रहे हैं। इस कड़ी में कोरबा जिले के भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थक नवीन पटेल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का स्वागत किया और उर्जाधानी के राजनीतिक हालातो पर चर्चा किया। इस अवसर पर पूर्व महापौर जोगेश लाम्बा , पूर्व ज़िलाध्यक्ष अशोक चावलानी , अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ खान, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश झा भी उपस्थित थे।