Friday, March 13, 2026
Home Breaking KORBA BREAKING: आश्रम में बच्चियों के बीमार होने पर अधीक्षिका को कारण...

KORBA BREAKING: आश्रम में बच्चियों के बीमार होने पर अधीक्षिका को कारण बताओ नोटिस जारी…

112

कोरबा– वनांचल ब्लॉक पोड़ी उपरोड़ा स्थित **अजजा कन्या आश्रम कटोरीनगोई** में तीन बच्चियों के चक्कर खाकर गिरने और अधीक्षिका की लापरवाही का मामला सामने आया है। मंगलवार को घटना के बाद अधीक्षिका द्वारा समय पर उच्च अधिकारियों को सूचना न देने और बच्चियों का तत्काल उपचार न कराने पर आदिवासी विकास विभाग ने सख्त रुख अपनाया है।

**सहायक आयुक्त श्रीकांत कसेर** ने अधीक्षिका **सुगंधी भगत** को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और 3 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। जवाब संतोषजनक न होने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

मामले में 19 बच्चियों का स्वास्थ्य खराब होने के बाद उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा में भर्ती कराया गया था, जहां अधिकारियों की देखरेख में उपचार किया गया। इस गंभीर घटना के बाद जिले के सभी छात्रावासों में कड़ी निगरानी और निरीक्षण की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

सहायक आयुक्त ने स्पष्ट किया कि फूड पॉयजनिंग की अफवाह अपुष्ट है, और ब्लड टेस्ट रिपोर्ट में इसका कोई संकेत नहीं मिला है।