Monday, March 23, 2026
Home कोरबा Korba Breaking: प्रशासन के खास सहायक अधीक्षक का बस्तर तबादला.. सिंगल ट्रांसफर...

Korba Breaking: प्रशासन के खास सहायक अधीक्षक का बस्तर तबादला.. सिंगल ट्रांसफर ऑर्डर बना चर्चा का विषय…

1258

कोरबा। प्रशासनिक अधिकारियों के खास कहे जाने वाले सहायक भू अधीक्षक अमित झा का बस्तर तबादला किया गया है। सिंगल ऑर्डर के बाद प्रशासनिक हलके में कई तरह की चर्चा ब्याप्त है।

बता दें कि कलेक्टोरेट कार्यालय में भू अभिलेख शाखा में भू अधीक्षक का प्रभार देख रहे सहायक अमित झा को राज्य सरकार ने बस्तर भेज दिया है। सूत्र बताते है कि श्री झा राजस्व मामले के सभी कार्यो को देख रहे थे। उनके एकाएक तबादले से प्रशासनिक हलके में खलबली मच गई है। बताते चले की श्री झा पूर्व में जहाँ भी रहे है विवादों में रहे है और उनकी शियकातो की लंबी फेहरिस्त रहा है। माना जा रहा है कि शिकायतों के मद्देनजर उनका तबादला किया गया है।