Saturday, April 11, 2026
Home Breaking KORBA BREAKING: महतारी एक्सप्रेस एंबुलेंस हादसे का शिकार, चालक घायल, कंधे की...

KORBA BREAKING: महतारी एक्सप्रेस एंबुलेंस हादसे का शिकार, चालक घायल, कंधे की हड्डी टूटी…

133

The Duniyadari: कोरबा- 102 महतारी एक्सप्रेस एंबुलेंस बेंद्रकोना गांव के पास हादसे का शिकार हो गई। एंबुलेंस जिला मेडिकल कॉलेज से एक मरीज को लेने जा रही थी, तभी ओवरटेक करते टाइम अनियंत्रित होकर पलट गई।

घटना शनिवार रात की है, एंबुलेंस चालक देवदास को गंभीर चोटें आईं। उनके कंधे में फ्रैक्चर हुआ है। राहगीरों ने तुरंत मदद कर चालक को वाहन से बाहर निकाला। घटना की सूचना महतारी एक्सप्रेस के सीनियर अधिकारियों को दी गई।

जानकारी के मुताबिक, जब एंबुलेंस बेन्द्रकोना मुख्य मार्ग पर पहुंची। एक अन्य तेज रफ्तार वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में एंबुलेंस का बैलेंस बिगड़ गया और सड़क पर पलट गई। चालक देवदास रजगामार का रहने वाला है।

वह अपनी बहन और जीजा के घर रहकर महतारी एक्सप्रेस चलाता है। सौभाग्य से घटना के समय एंबुलेंस में कोई मरीज नहीं था। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है।