Thursday, October 29, 2026
Home Breaking KORBA BREAKING : युवक की खून से लथपथ मिली लाश, इलाके में...

KORBA BREAKING : युवक की खून से लथपथ मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी…

280

The Duniyadari:कोरबा- बिलासपुर-कोरबा मार्ग के सिल्ली मोड़ पर शुक्रवार सुबह एक युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ग्राम निरधि, पाली थाना क्षेत्र निवासी विनय कश्यप (28) पिता चंद्रकुमार कश्यप के रूप में हुई है।

घटना की सूचना के बाद बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हत्या का संदेह जताते हुए बिलासपुर-कोरबा मार्ग और बिलासपुर-पेंड्रा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।