Tuesday, April 14, 2026
Home Breaking KORBA BREAKING : लापता युवक की लटकती मिली लाश, घटनास्थल के समीप...

KORBA BREAKING : लापता युवक की लटकती मिली लाश, घटनास्थल के समीप मिला चाकू

164

The Duniyadari: कोरबा- कोरबा-पश्चिम क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र की एक बस्ती का रहवासी 14 वर्षीय युवक कल शाम 7:00 बजे घर से लापता हो गया था। काफी खोजबीन के पश्चात उसके पिता ने बेटे के लापता होने की सूचना मानिकपुर पुलिस को दी।

सुबह से ही पुलिस भी अनुराग की पतासाजी में लगी थी। आज बस्ती से कुछ दूर नाले के समीप पेड़ पर उसकी लटकती लाश दिखी। घटनास्थल के पास ही बियर की बोतल, पानी पाउच और कुछ दूर पर एक चाकू भी पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया की फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही हैं।