Saturday, October 31, 2026
Home Breaking KORBA BREAKING : हाईकोर्ट ने दी राहत…निगम EE शर्मा का तबादला रद्द...

KORBA BREAKING : हाईकोर्ट ने दी राहत…निगम EE शर्मा का तबादला रद्द होगा

235
main logo

कोरबा– नगर पालिक निगम, कोरबा के कार्यपालन अभियंता अरुण कुमार शर्मा का तबादला पर उच्च न्यायालय ने राहत देते हुए स्टे जारी किया है। इस आधार पर तबादला आदेश निरस्त होगा। पिछले दिनों नगरीय प्रशासन विकास विभाग द्वारा कई अधिकारियों के तबादले किए गए थे.

जिनमें अरुण कुमार शर्मा भी शामिल रहे। उन्होंने लंबे अरसे से कोरबा निगम में पदस्थापना रहते हुए सेवा दी है और बताया गया कि उनके सेवानिवृत्ति को बमुश्किल 5 माह शेष रह गए हैं।

ऐसे में नगर पालिक निगम बिलासपुर के लिए किए गए तबादला को लेकर उन्होंने रोक लगाने हेतु उच्च न्यायालय बिलासपुर में अपने अधिवक्ता के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत किया था, जिस पर उच्च न्यायालय ने सुनवाई करते हुए उनके तबादला पर रोक लगाते हुए आदेश दिया है।