Thursday, March 12, 2026
Home Breaking KORBA BREAKING: आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत

KORBA BREAKING: आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत

160

कोरबा– में सोमवार को दो अलग-अलग मामलों में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। पहला मामला हरदी बाजार पुलिस थाना के महुआडीह इलाके का है, जहां 15 साल के हरीश बिंझवार पर बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। वह मवेशी चराने गया हुआ था।

दूसरा मामला रजगामार पुलिस चौकी का है, जहां पुजारी जगत सिंह उरांव की बिजली गिरने से मौत हो गई। जगत सिंह 14 साल पहले सन्यास लेकर पहाड़ों में तप किया था और कुछ दिनों से क्षेत्र के शनि मंदिर में पूजा-पाठ करते थे।

दोनों हादसों में तेज बारिश के दौरान बिजली गिरने से ये मौतें हुई हैं। पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है।