Tuesday, October 20, 2026
Home Breaking KORBA BREAKING: स्कूली छात्रा से दुष्कर्म, लिफ्ट देने के बहाने वारदात को...

KORBA BREAKING: स्कूली छात्रा से दुष्कर्म, लिफ्ट देने के बहाने वारदात को दिया अंजाम

531

छत्तीसगढ़ में लगातार दुष्कर्म की घटनाएं घट रही. रायगढ़, कांकेर के बाद अब कोरबा जिले में 13 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है.

बताया जा रहा है कि छात्रा स्कूल से घर जा रही थी. इस दौरान एक बाइक सवार ने लिफ्ट देने के बहाने लेकर गया और बहला फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है. छात्रा घर पहुंचकर डरी सहमी अपने परिजनों को आपबीती बताई. इसके बाद परिजन मामले की शिकायत कोतवाली थाने में की.

कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि दुष्कर्म का मामला कोतवाली थाने में दर्ज किया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।