Saturday, March 28, 2026
Home छत्तीसगढ़ KORBA: मत मारो रावण को: पुतला दहन पर रोक लगाने की मांग…...

KORBA: मत मारो रावण को: पुतला दहन पर रोक लगाने की मांग… शंभू शक्ति सेना ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…

578

कोरबा । मत मारो रावण को ये कहना है शम्भू शक्ति सेना सेनानियों का। उन्होंने रावण के पुतला दहन पर रोक लगाने की मांग करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा हैं।

बता दे कि शंभू शक्ति सेना ने राष्ट्रपति व राज्यपाल के नाम कलेक्टोरेट में ज्ञापन सौंपकर रावण का पुतला दहन रोकने की मांग की। शंभू शक्ति सेना का कहना है कि आदिवासी और मूल निवासियों के पूर्वज रावणए मेघनाथ और कुंभकरण के प्रति आस्था रखते हैं। इसलिए पुतला दहन पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।

शंभू शक्ति सेना के प्रदेश सचिव संदीप पोर्ते, उमाशंकर मरपच्ची समेत पदाधिकारियों ने कहा की गोड़ महाराजा रावेन महाबली राजा महिषासुर हमारे पूर्वज हैं। मूलनिवासी समुदाय प्राचीन काल से आराध्य मानकर पेन शक्ति के रूप में अनेक क्षेत्रों में पूजा करते हैं। गोड़वाना के महाराजा रावेन को बुराई का प्रतीक मानकर पुतला दहन वह महाबली महिषासुर की प्रतिमा को दुर्गा प्रतिमा के साथ हिंसक रूप में प्रदर्शित करना भारतीय संविधान के अनुसार नहीं है। इस वजह से रावण दहन बंद करते हुए महिषासुर के प्रदर्शन पर भी रोक लगानी चाहिए। ताकि समाज की आस्था प्रभावित न हो।