Korba : पैदल पुलिस पेट्रोलिंग.. कड़ा संदेश सड़क बाप की नहीं आपकी है.. नियम तोड़ने वालों पर हुई कार्यवाही के साथ चेतावनी भी

0
163
Korba : पैदल पुलिस पेट्रोलिंग.. कड़ा संदेश सड़क बाप की नहीं आपकी है.. नियम तोड़ने वालों पर हुई कार्यवाही के साथ चेतावनी भी
Korba : पैदल पुलिस पेट्रोलिंग.. कड़ा संदेश सड़क बाप की नहीं आपकी है.. नियम तोड़ने वालों पर हुई कार्यवाही के साथ चेतावनी भी

कोरबा। पुलिस कप्तान सिद्धार्थ तिवारी ने जिले में अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए हैं। इसका पालन सुनिश्चित करते हुए विभिन्न थाना-चौकियों में विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने शहर के चौक-चौराहों पर पैदल पेट्रोलिंग की। इस दौरान सड़क नियमों की धज्जियां उड़ाते 37 लापरवाह वाहन चालकों पर जुर्माने की कार्रवाई की गई। पब्लिक प्लेस को अड्डा समझकर शराबखोरी करते पकड़ा गया और नशे में ड्राइविंग करने वाले 14 पर कार्यवाही की गई। असामाजिक गतिविधियों में लिप्त रहने वालों को भी चेतावनी दी है कि सुधर जाएं, अन्यथा सख्त कदम के लिए भी तैयार रहें।

पुलिस कप्तान सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर शहर के मुख्य चैक चैराहों पर पैदल पेट्रोलिंग किया गया। उन्होंने शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में बुधवार रात को विभिन्न थाना-चौकी अंतर्गत पैदल पेट्रोलिंग की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा व नेहा वर्मा के मार्गदर्शन में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही की गई। अलग-अलग स्थालों में महकमें के अफसर व जवानों ने पैदल पेट्रोलिंग की। शहर के मुख्य चौक-चौराहों व भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाकर पेट्रोलिंग की गई। सड़क नियमों की अनदेखी व शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। इस दौरान 37 लोगों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। साथ ही साथ पुलिस टीम को पेट्रोलिंग के दौरान आम जगह पर शराब का सेवन करने वालों 14 लोगों के विरुद्ध भी 36 (च) के तहत कार्यवाही किया गया। कोरबा पुलिस के द्वारा 151 जॉफौ के तहत 7 प्रकरण दर्ज किए गए। इसके अलावा 107, 116 (3) जॉफौ के तहत 40 प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस के द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान फेरी करने वालों की जांच पड़ताल किया गया और आसामाजिक तत्वों को भी नियमों के पालन और अवैध गतिविधियों से दूर रहने की समझाइश दी गई है।