Sunday, March 8, 2026
Home छत्तीसगढ़ Korba Gang Rap: पीड़िता के नवजात शिशु की मौत.. परिजन कर रहे...

Korba Gang Rap: पीड़िता के नवजात शिशु की मौत.. परिजन कर रहे मांग, आरोपियों के DNA की हो जांच…

307

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला बालको नगर में सामूहिक दुष्कर्म के शिकार किशोरी के नवजात शिशु की मौत हो गई है। पीड़ित किशोरी के परिजनों ने आरोपियों के डीएनए की जांच की मांग की है। बहरहाल नवजात पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

 

बता दें कि छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पिछले साल जून में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई 13 वर्षीय एक लड़की ने हाल में बच्चे के जन्म दिया है। वहीं, इस मामले में एक लड़के सहित कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पीड़िता ने कुछ दिन पूर्व घर पर एक बच्चे को जन्म दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां पर उसकी मौत हो गई। इस बारे में सूचना मिलने पर पीड़िता और उसके परिजन यहां पहुंचे जिन्होंने घटनाक्रम को दोहराया हुए पीड़ित पक्ष ने मांग की है कि अगली कार्रवाई से पहले इस मामले में लिप्त चारों आरोपियों की डीएनए जांच की जानी चाहिए। ताकी उन्हें दंडित किया जा सके।