Friday, March 6, 2026
Home पुलिस KORBA: अवैध कोल डिपो फिर हो रहा गुलजार…किसके शह पर होगा कारोबार?

KORBA: अवैध कोल डिपो फिर हो रहा गुलजार…किसके शह पर होगा कारोबार?

528

प्रतीकात्मक तस्वीर

कोरबा । नकटीखार ,भैसमा और करतला में चल रहे अवैध कोल डिपो फिर गुलजार हो रहा हैं। वैसे तो ये डिपो कोल माइंस से निकलने वाले चोरी के कोयले से चल रहा था। अब कोल डिपो के संचालन की खबर की सुगबुगाहट ने सवाल खड़ा कर दिया है और लोग कहने लगे है आख़िरकार डिपो किसके सह पर संचालित हो रहा हैं।

बता दें कि रामपुर चौकी के अंतर्गत आने वाले नकटीखार, उरगा थाना के भैसमा और करतला थाना के करतला में अवैध कोयला डिपो के संचालन की खबर है। ये तीनों अवैध कोल डिपो एक ही व्यक्ति के बताये जा रहे हैं। इन तीनों कोयला डिपो को किसका संरक्षण प्राप्त है, यह तो नहीं पता, लेकिन बिना किसी संरक्षण के इनका संचालन नहीं हो सकता इसमें कोई दो राय नहीं।