Monday, March 30, 2026
Home कोरबा Korba Police : नए वर्ष पर फूल फॉर्म में वायरल किया संदेश.....

Korba Police : नए वर्ष पर फूल फॉर्म में वायरल किया संदेश.. “ऐसा करोगे.. तो बड़े घर भेजकर हम रखेंगे आपका ध्यान”

504

कोरबा। थर्टी फर्स्ट और नए साल के सेलिब्रेशन पर खुशनुमा माहौल में हुड़दंग करने वालों के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। कोरबा पुलिस ने पोस्टर जारी कर हुड़दंगियों को मुलायम स्वर में कठोर चेतावनी जारी किया है। कोरबा पुलिस ने लिखा है “मत करना ऐसी पार्टी, जिससे दूसरे हो परेशान! नहीं तो हम आएंगे फिर, रखेंगे आपका ध्यान!”

बता दें कि नववर्ष के सेलिब्रेशन के लिए महज कुछ घंटे बचे है । जश्न मनाने  लोग बड़ी जोरो से तैयारी में लगे हैं। 31th की और न्यू इयर यानि 1 जनवरी 2023 के लिए बहुंत से कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।ऐसे में कोरबा पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई हैं। शहर में किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो और कही भी कोई मामला न बिगड़े इसके लिए पुलिस की तरफ से कुछ निर्देश व एक्शन प्लान जारी किए गए हैं।

 

अगर आप पार्टी का तगड़ा प्लान बना रहे हैं तो पहले आपको पुलिस के निर्देश और आपके प्लान से भी तगड़े एक्शन प्लान के बारे में जान लेना चाहिए।