Monday, March 23, 2026
Home क्राइम Korba: Union Bank कैशियर गिरफ्तार..ग्राहक को पावती तो दे दिए पर खाते...

Korba: Union Bank कैशियर गिरफ्तार..ग्राहक को पावती तो दे दिए पर खाते में नही किया जमा…

360

 

0 चैतमा पुलिस ने किया गिरफ्तार, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया चैतमा के कैशियर ने की 35000 रुपए की धोखाधड़ी

कोरबा। बैंक में रकम जमा करने गई एक महिला को कैशियर पैसे लेकर जमा पर्ची की पावती तो थाना दी, पर उसके खाते में जमा नहीं किए। कुछ माह बाद जब महिला अपने रुपए निकालने पहुंची, तो खाता खाली था। कैशियर से बात करने पर वह गोल मोल जवाब देने लगा। महिला ने पुलिस में ठगी की शिकायत दर्ज कराई, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कैशियर को गिरफ्तार कर लिया है।

यह मामला यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया चैतमा का है। बैंक में कार्यरत कैशियर पंचू राम कुर्रे ने भोडकच्छार पटपरा निवासी सुशीला बाई (36 वर्ष) पति गणेश राम कंवर से 35000 रुपए की धोखाधड़ी की। पैसे जमा करने के तीन माह बाद 30 नवंबर 2022 को सुशीला अपने खाता से पैसा निकालने पुनः बैंक पहुंची थी। उसने आहरण पर्ची भरकर पैसा निकालना चाहा तो पता चला की उस के खाते में पैसा ही नहीं है। ठगी होने का अहसास होने उसने जब पंचू राम से संपर्क किया तो वह गोलमाल जवाब देकर उसे गुमराह करने लगा। इसके बाद उसने खाते में रकम न होने पर उसने पुलिस सहायता केंद्र चैतमा पहुंचकर एक जुलाई 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला (आईपीएस) को अवगत कराया। उनके आदेश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा व एसडीओपी कटघोरा के पर्यवेक्षण थाना प्रभारी पाली अभिनवकांत सिंह चौकी प्रभारी चैतमा सुरेश कुमार जोगी को तत्काल जांच के आदेश जारी किए। आरोपी पंचू राम कुर्रे की पता साजी शुरू की गई। वह 5 महीने से फरार चल रहा था। शनिवार को साइबर सेल की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।