Friday, April 10, 2026
Home छत्तीसगढ़ Leopard cub found in Gariaband: रोजगार गारंटी के काम कर रहे थे...

Leopard cub found in Gariaband: रोजगार गारंटी के काम कर रहे थे ग्रामीण, झा​ड़ी में मिला तेंदुए का शावक, देखें वीडियो

512

गरियाबंद। Leopard cub found in Gariaband: छत्‍तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर वन परिक्षेत्र ग्राम गनियारी में मंगलवार सुबह तेंदुआ शावक मिलने से लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची वनविभाग की टीम ने शावक की मां के आसपास की बात कर अलर्ट रहने को कहा है। वन विभाग ने शावक को अपने कब्जे में ले लिया है।

 

जानकारी के अनुसार रोजगार गारंटी के तहत ग्राम गनियारी में कुछ मजदूर काम रहे थे। इसी दौरान मंगलवार को मजदूरों ने वहां एक तेंदुए के शावक को देखा। इसके बाद इसकी जानकारी गांव के सरपंच को दी। इसके बाद सरपंच इसकी सूचना वन विभाग के अमले को दी। मौके पर पहुंचे वन अमले ने तेंदुए के शावक का रेस्क्यू किया।

वन विभाग के अधिकारी ने कहा कि मादा तेंदुआ आसपास ही मौजूद हो सकती है। शावक को मादा तेंदुुए से मिलाने का प्रयास किया जा रहा है, क्योंकि शावक की तलाश में मादा तेंदुआ गांव की ओर रुख करेगी। ऐसे में गांव वालाें को अलर्ट किया गया है।