Monday, September 28, 2026
Home छत्तीसगढ़ शहर के बस स्टैंड में पहुंचा तेंदुआ, पेड़ पर बैठा देख लोगों...

शहर के बस स्टैंड में पहुंचा तेंदुआ, पेड़ पर बैठा देख लोगों में मचा हड़कंप, देखें Video …

348

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिल के भानुप्रतापपुर बस स्टैंड के पास आज सुबह एक तेंदुआ दिखने से लोगों में हड़कंप मच गया है. तेंदुआ एक घर के आम पेड़ पर घंटों से बैठा हुआ है. शहर में तेंदुए के आने की खबर से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है. इसकी सूचना पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है. वहीं आसपास के लोगों को घरों के अंदर रहने की हिदायत दी जा रही है. पेड़ पर बैठे तेंदुए का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि तेंदुआ कितने आराम से बैठा हुआ है.