Wednesday, March 25, 2026
Home Breaking LPG उपभोक्ताओं के लिए नया नियम: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच...

LPG उपभोक्ताओं के लिए नया नियम: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार

13

The Duniyadari: रायपुर/दिल्ली- घरेलू एलपीजी गैस उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। गैस कंपनियों ने सिलेंडर की बुकिंग प्रक्रिया में नया नियम लागू किया है, जिसके तहत अब दो सिलेंडरों की बुकिंग के बीच का अंतर बढ़ा दिया गया है। यह फैसला घरेलू गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाने और वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।

नए नियम के अनुसार, अब उपभोक्ता निर्धारित समय सीमा से पहले अगला सिलेंडर बुक नहीं कर सकेंगे। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के लिए पहले बुकिंग का अंतर 25 दिन था, जिसे बढ़ाकर 35 दिन कर दिया गया है। यानी अब उपभोक्ताओं को अगली बुकिंग के लिए पहले से ज्यादा इंतजार करना होगा।

गैस कंपनियों ने अलग-अलग श्रेणियों के उपभोक्ताओं के लिए अलग समय सीमा तय की है। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अब अगली रिफिल बुकिंग के लिए 45 दिन का इंतजार करना होगा। वहीं, सिंगल बॉटल कनेक्शन वाले उपभोक्ता पिछली डिलीवरी के 25 दिन बाद ही नया सिलेंडर बुक कर पाएंगे।

इसके अलावा, जिन उपभोक्ताओं के पास दो सिलेंडर वाला कनेक्शन है, उनके लिए बुकिंग का अंतराल 35 दिन निर्धारित किया गया है। गैस कंपनियों का मानना है कि इस नए नियम से गैस वितरण व्यवस्था बेहतर होगी और जरूरतमंद उपभोक्ताओं तक समय पर सिलेंडर पहुंचाना आसान होगा।