Monday, March 16, 2026
Home Breaking LPG cylinder price cut: LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, आज से नया रेट...

LPG cylinder price cut: LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, आज से नया रेट लागू देखें अपने शहर के भाव

418

नई दिल्ली। LPG cylinder price cut: केंद्र की मोदी सरकार ने छठ महापर्व के मौके पर बड़ा तोहफा दिया है। पेट्रोलियम कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम कटौती की है। छठ के त्योहार से ठीक पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर 57 रुपए सस्ता हो गया है। एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कटौती के साथ ही दिल्ली से मुंबई तक इनके दाम घट गए हैं। नई कीमतों को आज से ही लागू हो गई है।

 

19 किलो वाले सिलेंडर के नए रेट

 

पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 57.50 रुपए सस्ता हो गया है। अब 19 किलोग्राम वाले नीले कमर्शियल गैस सिलेंडर 1775.50 रुपए मिल रहा है। 1 नवंबर को इसकी कीमत 1833 रुपए थी।

 

 

 15 दिन पहले ही बढ़े थे दाम

 

 

आपको बता दें कि सरकार ने 1 नवंबर को कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 101.50 रुपए की बढ़ोतरी की थी। उससे पहले अक्टूबर में कमर्शियल गैस सिलेंडर दिल्ली में 1731.50 रुपए, कोलकाता में 1839.50 रुपए, मुंबई में 1684 रुपए और चेन्नई में 1898 रुपए मे मिल रहा था। हालांकि घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम अगस्त के महीने से कोई बदलाव नहीं किया है।