Saturday, April 11, 2026
Home Breaking बड़ा हादसा: खदान में काम के दौरान दो मजदूरों की मौत

बड़ा हादसा: खदान में काम के दौरान दो मजदूरों की मौत

220
Oplus_131072

मध्यप्रदेश के बालाघाट जिला में बड़ा हादसा हो गया। जिले में संचालित मॉयल लिमिटेड के खदान में काम के दौरान हुए हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई है। बताया जाता है कि खदान धसकने से दो मजदूर दब और दोनों की जान चली गई।

घटना देर रात की बताई जा रही है। खदना धसकने से मजदूर खिलेश उईके और मजहर बेग की मौत हो गई। दो मजदूर खदान के अंडर ग्राउंड में काम कर रहे थे। दोनों मजदूर रात की पाली में खदान में कार्य कर रहे थे। बालाघाट के भरवेली की मैंगनीज और इंडिया लिमिटेड खदान का मामला बताया जा रहा है।

मामले में प्रबंधन की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं मजदूरों की मौत से खदान के श्रमिकों में आक्रोश है। हादसा कैसे हुआ इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। हादसे के लिए कौन जिम्मेदार यह जांच का विषय है। फिलहाल प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है।